ggg Sevanand Mahavidhyalaya, Jugalpura Newai Official Website Designed by M/S Digital World - NetOne
Sevanand Mahavidhyalaya, Jugalpura Newai
Affiliated to MDS University, Ajmer
Updates
image description

Director's Message

नमस्कार ,

परम श्रद्धेय श्री श्री 1008 श्री सेवानन्द जी महाराज के आर्शीवाद से सवाई माधोपुर जिले के बौली तहसील के गाँव डुगरी में जन्मे डॉ० रुपसिंह अधाणा ने रक्ताचल पर्वत की तलहटी में बसी औद्योगिक नगरी निवाई में आर्यन शिक्षा समिति के माध्यम से बहुआयामी शिक्षा प्रदान करने के लिए सेवानन्द महाविद्यालय की स्थापना सन् 2011 में की थी। अघाणा के अथक प्रयासो से आज सेवानन्द महाविद्यालय का नाम टोंक जिले के अग्रणी शिक्षण संस्थानो में शामिल है। विगत 13 वर्षों में महाविद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगत्ति की है। सिर्फ बीए पाठ्यक्रम से शुरु हुए महाविद्यालय में वर्तमान में अनेक पाठ्यक्रम संचालित है। जिनमें मुख्यत बीए, बी एससी, बी ए बी एड, बीएससी बीएड, एमए आदि प्रमुख है। इन पाठ्यक्रमों में वर्तमान में लगभग 1800 से अधिक छात्र व छात्राए अध्ययनरत है। संस्थान वर्तमान समय की आवश्यकताओं को देखते हुए निरन्तर छात्रों के केरियर मार्गदर्शन करने हेतु एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छात्रो को सजूनात्मक बनाने एवं उनके कौशल विकास हेतु कृत सकल्पित है। विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ साथ अनुशासन एवं सस्कार जैसे आवश्यक मूल्यो को बनाये रखना एवं उनमें वृद्धि करना सस्था का प्रथम ध्येय है। महाविद्यालय ने अपने विद्यार्थियो को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए डिजीटल क्लासरुम, आईसीटी लैब, बहुआयामी कक्ष, ऑडिटोरियम जैसे ससाधन उपलब्ध करवाने की और अग्रसर है। सेवानन्द महाविद्यालय में प्रवेश के बाद आपके पास अनुभवी व प्रशिक्षित प्राध्यापकों के मार्गदर्शन में कई अमूल्य ससाधन उपलब्ध होंगे जिनका उपयोग कर आप अपने कैरियर को नई उँचाइयों तक पहुंचा कर शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार स्थापित कर सकते हैं। सेवानन्द महाविद्यालय परिवार पुन सत्र 2024-25 में नव प्रवेशित छात्र छात्राओं का हार्दिक अभिनन्दन करता है।

Warm regards,

[डॉ. रूप सिंह गुर्जर ]
चेयरमैन , सेवानंद एजुकेशनल ग्रुप 

Dr. Roop Singh Gurjar Director